खेत नापने का आसान तरीका - Jameen Napne Ka Tarika
अक्सर जब हम कोई नया प्लॉट खरीदते हैं या पुश्तैनी बाप-दादा की ज़मीन का बंटवारा होता है, तो सबसे बड़ा सिरदर्द होता है - ज़मीन कैसे नापें?। अमीन या लेखपाल के पास जो गुनिया होती है, उसे आम आदमी के लिए समझना थोड़ा मुश्किल होता है। खासकर तब, जब खतौनी में ज़मीन हेक्टेयर में लिखी हो और हमें उसे अपने देसी बीघा, गज या वर्ग फुट Square feet में समझना हो।
आपकी इसी परेशानी को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए हमने यह Digital Jameen Calculator बनाया है। यह कोई साधारण कैलकुलेटर नहीं है, बल्कि आपके राज्य के लोकल पैमानों जैसे पंजाब का मार्ला, बिहार का कट्ठा, उत्तराखंड की नाली को ध्यान में रखकर एकदम देसी तरीके से डिज़ाइन किया गया है।
विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित Expert Verified
इस पेज पर दी गई जानकारी और कैलकुलेटर के फॉर्मूले ज़मीन-राजस्व नियमों और गणितीय मानकों Heron's Formula पर आधारित हैं।
टेढ़ी-मेढ़ी जमीन कैसे नापे? - Plot ka area kaise nikale
अगर आपका प्लॉट बिलकुल चकोर Rectangular है, तब तो लंबाई को चौड़ाई से गुणा कर दें और एरिया निकल आएगा। लेकिन असली दिक्कत तब आती है जब खेत टेढ़ा-मेढ़ा हो।
पटवारी वाला देसी तरीका:
- सबसे पहले खेत के चारों कोनों को नाप लें A, B, C, D।
- इसके बाद खेत के एक कोने से दूसरे विपरीत कोने तक एक तिरछी लाइन Diagonal/विकर्ण नापें।
- इससे आपका टेढ़ा खेत दो तिकोनों Triangles में बंट जाएगा।
- हमारे ऊपर दिए गए एरिया निकालें वाले टूल में ये 5 वैल्यू डालें, सिस्टम खुद हेरॉन का सूत्र लगाकर आपको एकदम सटीक Sq ft और गज बता देगा।
अलग-अलग राज्यों में 1 बीघा कितना होता है?
भारत में बीघा की कोई एक फिक्स वैल्यू नहीं है। अगर आप 1 bigha me kitne gaj hote hai सर्च करेंगे तो आपको अलग-अलग जवाब मिलेंगे। चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं:
| राज्य | स्थानीय इकाई | Square Feet | Gaj |
|---|---|---|---|
| उत्तर प्रदेश | 1 पक्का बीघा | 27,000 sq ft | 3,000 गज |
| बिहार/झारखण्ड | 1 कट्ठा | 1,361 sq ft | 151.2 गज |
| पंजाब/हरियाणा | 1 मार्ला | 272.25 sq ft | 30.25 गज |
| उत्तराखंड/हिमाचल | 1 नाली | 2,160 sq ft | 240 गज |
| महाराष्ट्र/गुजरात | 1 गुंठा | 1,089 sq ft | 121 गज |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
खतौनी में हेक्टेयर को बीघा में कैसे बदलें? - Hectare to Bigha
खतौनी हमेशा हेक्टेयर में होती है। यूपी के मानक के अनुसार 1 हेक्टेयर में लगभग 3.95 पक्का बीघा होता है। सबसे आसान तरीका है कि आप ऊपर हमारे टूल में हेक्टेयर की वैल्यू डालें, वह अपने आप उसे बीघा और गज में बदल देगा।
1 dismil me kitna gaj hota hai?
डिसमिल मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में चलता है। 1 डिसमिल में 435.6 वर्ग फुट होते हैं। अगर गज (Square yard) की बात करें तो 1 डिसमिल में 48.4 गज होते हैं।
जमीन बंटवारा कैलकुलेटर का इस्तेमाल कैसे करें?
अगर भाइयों में ज़मीन का बंटवारा हो रहा है, तो हमारे ज़मीन बंटवारा टैब पर जाएं। कुल बीघा या गज लिखें और हिस्सेदारों की संख्या डालें। टूल बता देगा कि हर व्यक्ति के हिस्से में सटीक कितने गज या फुट ज़मीन आएगी, जिससे भविष्य में कोई विवाद न हो।
क्या यह खेत नापने वाला ऐप है?
जी हाँ! आपको PlayStore से कोई ऐप डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं है। बस अपने क्रोम ब्राउज़र के मेनू में जाकर Add to Home Screen पर क्लिक करें। यह टूल आपके मोबाइल में एक ऐप की तरह सेव हो जाएगा और आप बिना परेशानी के खेत पर खड़े होकर ज़मीन नाप सकते हैं।