JameenCalculator.in

About Us

नमस्ते! JameenCalculator.in पर आपका बहुत-बहुत स्वागत है।

हम जानते हैं कि भारत में ज़मीन नापना, खतौनी पढ़ना और हेक्टेयर को बीघा या गज में बदलना आम इंसान के लिए कितना बड़ा सिरदर्द होता है। जब भी खेत का बंटवारा होता है या नया प्लॉट खरीदा जाता है, तो लेखपाल या पटवारी की गुनिया और उनके गणित को समझना हर किसी के बस की बात नहीं होती। इसी वजह से कई बार लोगों को अपनी ही ज़मीन के सही माप का पता नहीं होता।

हमने यह टूल क्यों बनाया?

इस वेबसाइट को बनाने के पीछे हमारी एक ही Motive है - ज़मीन के गणित को हर आम हिंदुस्तानी के लिए आसान बनाना।

इंटरनेट पर कई कैलकुलेटर मौजूद हैं, लेकिन उनमें से ज़्यादातर विदेशी पैमानों Square meters या Acres पर काम करते हैं। उन्हें यह नहीं पता कि यूपी के पक्का बीघा, पंजाब के मार्ला, बिहार के कट्ठा और उत्तराखंड की नाली में क्या फर्क है। इसलिए हमने महीनों की रिसर्च और गणितीय मानकों Heron's Formula का इस्तेमाल करके यह एकदम देसी और सटीक Digital Guniya तैयार की है।

हमारा अनुभव और एक्सपर्टीज़

हम वेब डेवलपर्स और रियल एस्टेट डेटा रिसर्चर्स की एक छोटी सी टीम हैं। हमने यह टूल सरकारी राजस्व विभाग Revenue Department की पब्लिक गाइडलाइन्स और गणित के स्थापित सूत्रों को ध्यान में रखकर बनाया है ताकि आपको जो रिज़ल्ट मिले, वो भरोसेमंद हो।

हमारा लक्ष्य आपको एक साफ़-सुथरा, तेज़ और मुफ्त टूल देना है। अगर आपको हमारा यह प्रयास अच्छा लगा हो, तो इस वेबसाइट को अपने दोस्तों, किसान भाइयों और परिवार वालों के साथ WhatsApp पर ज़रूर शेयर करें।

धन्यवाद!

टीम JameenCalculator