2026 में घर बनाने में कितना पैसा लगता है?
नमस्ते दोस्तों! मैं Rahul Sahani हूँ। प्लॉट खरीदने के बाद हर किसी के मन में सबसे बड़ा सवाल यही आता है कि आखिर मकान बनाने का खर्चा कितना आएगा? इंटरनेट पर बहुत सी वेबसाइट्स सिविल इंजीनियरिंग की मुश्किल भाषा में समझाती हैं, जो आम आदमी के सिर के ऊपर से निकल जाती है।
इसीलिए मैंने यह makan banane ka kharcha calculator बनाया है। यह कोई किताबी ज्ञान नहीं है, बल्कि मार्केट में आज जो ईंट, सीमेंट और ठेकेदार का रेट चल रहा है, यह टूल बिल्कुल उसी देसी हिसाब से आपको सटीक एस्टीमेट और सामान की लिस्ट निकाल कर देता है।
भारत में कंस्ट्रक्शन कॉस्ट - Construction cost per sq ft in india
2026 के मार्केट रेट के हिसाब से अगर आप अपने घर का ठेका With Material किसी ठेकेदार को देते हैं, तो उसका खर्चा कुछ इस तरह आता है:
- नॉर्मल घर: ₹1000 से ₹1200 प्रति स्क्वायर फीट।
- बढ़िया घर: ₹1400 से ₹1600 प्रति स्क्वायर फीट।
- प्रीमियम घर: ₹1800 से ₹2200 प्रति स्क्वायर फीट।
गांव में घर बनाने का खर्चा vs शहर
मैंने अक्सर देखा है कि लोग पूछते हैं कि गांव और शहर के रेट में क्या फर्क है। देखिए, गांव में ईंट के भट्टे पास होते हैं, बालू आसानी से मिल जाती है और सबसे बड़ी बात, वहां मज़दूर शहर के मुकाबले सस्ती होती है। इसलिए गांव में घर बनाने का खर्चा शहर से लगभग 15% से 20% तक कम आता है।
मकान बनाने का सामान लिस्ट और मात्रा
जब आप घर बनवाते हैं, तो कुल बजट का लगभग 65% पैसा सिर्फ सामान makan banane ka saman खरीदने में चला जाता है। आइए इसे डिटेल में समझते हैं:
1. 100 gaj me kitni eent lagegi?
अगर आप 100 गज में घर बनवा रहे हैं, तो बाहरी दीवारें 9 इंच की और अंदर की दीवारें 4 इंच की बनती हैं। एक मोटा-मोटी देसी हिसाब बताऊँ तो 100 गज के सिंगल स्टोरी घर में लगभग 12,000 से 15,000 ईंटें लगती हैं। आज के समय में एक अच्छी लाल ईंट 6 रुपये से 8 रुपये की मिल रही है।
2. घर बनाने में कितना सरिया लगेगा?
सरिया ghar banane me kitna sariya lagega सबसे मँहगी चीज़ है। इसका एक आसान थंब रूल है। अगर आप पिलर वाला घर बना रहे हैं, तो हर स्क्वायर फीट पर लगभग 2.5 से 3 किलो सरिया लगता है। यानी 1000 स्क्वायर फीट के घर में 2500 से 3000 किलो 2.5 से 3 टन सरिया लगेगा।
3. एक कमरा बनाने में कितना सीमेंट लगता है?
अगर आप 10x10 का एक स्टैण्डर्ड कमरा बनवा रहे हैं नींव से लेकर छत और प्लास्टर तक, तो उसमें लगभग 40 से 50 बोरी सीमेंट आराम से लग जाता है। पूरे घर की बात करें तो कुल बजट का 12-13% हिस्सा सिर्फ सीमेंट का होता है।
मज़दूरी, ठेकेदार और बाउंड्री का रेट 2026
सामान के बाद बाकी 35% पैसा लेबर को जाता है। ghar banane ka theka rate 2026 की बात करें तो अगर आप ठेकेदार को सिर्फ मज़दूरी का ठेका देते हैं सामान आपका होगा, तो इसका रेट आज के समय में ₹220 से लेकर ₹280 प्रति स्क्वायर फीट तक चल रहा है।
नींव और लेंटर का काम
घर बनाने की शुरुआत neev bharne ka kharcha से होती है। कुर्सी तक घर उठाने में ही कुल बजट का 15% पैसा लग जाता है। इसके बाद जब दीवारें खड़ी हो जाती हैं, तो लेंटर डालने का खर्चा 2026 में लेबर के लिए ₹40 से ₹50 प्रति स्क्वायर फीट शटरिंग के साथ देना पड़ता है। इसी तरह plaster ka kharcha kaise nikale, तो प्लास्टर की लेबर का रेट ₹15 से ₹25 प्रति स्क्वायर फीट होता है।
बाउंड्री वॉल का खर्चा
अगर आप अभी सिर्फ अपनी ज़मीन की चारदीवारी करवाना चाहते हैं, तो 9 इंच की ईंट की दीवार बनवाने का रनिंग फिट के हिसाब से खर्चा लगभग ₹1000 से ₹1200 मटेरियल के साथ आता है।
घर बनाने का एस्टीमेट खुद कैसे निकालें?
अगर आप बिना कैलकुलेटर के खुद हिसाब लगाना चाहते हैं, तो यह आसान फार्मूला याद रखें:
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
100 gaj me makan banane ka kharcha कितना आता है?
100 गज का मतलब 900 स्क्वायर फीट होता है। 2026 के रेट के हिसाब से एक बढ़िया घर बनवाने में आपको लगभग 13.5 लाख से 14.5 लाख रुपये का बजट लेकर चलना चाहिए। इसमें सामान और ठेकेदार दोनों का खर्चा शामिल है।
50 gaj ka makan banane me kharcha?
50 गज 450 Sq.ft की छोटी ज़मीन पर सिंगल स्टोरी घर बनवाने में कम से कम 6.5 लाख से 7.5 लाख रुपये तक का खर्चा आता है।
1000 स्क्वायर फीट घर बनाने का खर्चा क्या है?
अगर आप 1000 स्क्वायर फीट में एक स्टैण्डर्ड घर बनवा रहे हैं, तो ₹1500/sq.ft के रेट से यह पूरा प्रोजेक्ट लगभग 15 लाख रुपये में तैयार होगा।
200 gaj ka makan banane ka kharcha?
200 गज 1800 Sq.ft का प्लॉट काफी बड़ा होता है। इसमें एक अच्छा घर बनवाने का एस्टीमेट 25 लाख से लेकर 28 लाख रुपये तक जा सकता है।
2 मंजिल घर बनाने का खर्चा Double Story कितना आएगा?
दूसरी मंजिल बनाने में नींव का खर्चा बच जाता है। इसलिए अगर ग्राउंड फ्लोर बनाने में 15 लाख लगे हैं, तो दूसरी मंजिल बनाने में लगभग 12 से 13 लाख रुपये ही लगते हैं। आप हमारे कैलकुलेटर में '2 मंजिल' चुनकर सटीक हिसाब देख सकते हैं।